पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया उचक्का,एक फरार लिफ्ट देकर लोगो का माल लेकर हो जाते थे,फरार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस समेत खोखा बरामद हुआ।
बदायूं। मुसाफिरों को लिफ्ट देने के बहाने उनका माल लेकर फरार होने वाले उचक्के को पुलिस ने धर दबोचा। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद दिखाई है। आरोपी के पास से एक तमंचा समेत कारतूस व खोखा भी बरामद हुआ है। इस गैंग ने 18 जुलाई को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आखिरी वारदात को अंजाम दिया था। जबकि शुक्रवार को एक सदस्य की गिरफ्तारी हो गई। पुलिस को मुखबिर द्धारा सूचना मिली कि दो युवक लूट की योजना बना रहे हैं। बताए गए स्थान पर पुलिस टीम ने दबिश दी। तो वहां मौजूद एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। घेराबंदी के बाद एक शातिर को टीम ने धर दबोचा। जबकि उसका साथी फायर के बाद पुलिस टीम में मची भगदड़ के बीच भाग निकला। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस समेत खोखा बरामद हुआ। थाने लाकर आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम असलम निवासी वार्ड संख्या 10 कस्बा सखानू व फरार साथी का नाम नूर मोहम्मद निवासी वार्ड संख्या 9 कस्बा सखानू थाना अलापुर बताया। 18 जुलाई की सुबह उसहैत थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी मनोज कुमार को पुलिस लाइन चौराहे पर लिफ्ट के बहाने आरोपियों ने अपनी बाइक पर बैठा लिया था। जबकि कुछ दूर चलकर उसका बैग लेकर भाग निकले। बैग में मोबाइल समेत कपड़े व अन्य सामान था। बैग व मोबाइल भी आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

