बौखलाई भाजपा जांच एजेंसियांे का कर रही दुरूपयोग: शिवशंकर शुक्ला
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन मंत्री शिवशंकर शुक्ल ने भाजपा पर आरोप लगाते हए कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी से जांच कराई जा रही है। इसको लेकर देश भर के कांग्रेस जन सड़कों पर आंदोलन कर रहे है। उन्होंने कहा कि लगातार केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओ सीबीआई और ईडी का राजनैतिक लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से प्रयोग किया जा रहा है। देश में विपक्ष के नेताओं को डराने और ब्लैकमेल करने के इरादे से केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा हथकंडे अपनाए जा रहे है। केंद्र द्वारा एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष के नेताओं पर दबाव बनाकर उनकी छवि धूमिल की जा रही है। केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं से बदला लेने की नीति पर काम कर रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से आवाज उठा रही है। अपनी कलई खुलती देख भाजपा डर चुकी है। इसलिए एक आधारहीन मुद्दे की आड़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि उसका चेहरा बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस सत्य और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिया सदा संघर्षरत रहेगी। श्री शुक्ला ने कहा कि आठ साल के कार्यकाल में भाजपा ने देश को सबसे बुरे दौर में खड़ा कर दिया है। चंद उद्योगपति मित्रों के लिए भाजपा देश के करोड़ों लोगों के हितों को ताक पर रख चुकी है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस भाजपा के जन विरोधी चेहरे को बेपरदा कर रही है तो केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस जब गोरे अंग्रेजों से नहीं डरी तो अब इन काले अंग्रेजों से भी नहीं डरने वाली।
कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसजन ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी (सांसद) से ई.डी. (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा पँूछताछ के लिये बुलाये जाने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला की अगुवाई में कांग्रेसजनो ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करके भाजपा सरकार के इशारे पर की गयी कार्यवाही पर विरोध व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओ ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओ की तरफ से ध्यान हटाने के लिये और उनका जवाब देने मे नकाम भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके दमनात्मक रवैये से डरने वाली नही है। प्रर्वतन निदेशालय की कार्यवाही के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर हुये विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, युवक अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, प्रदेश कांग्रेस सदस्य वीरेन्द्र प्रताप यादव, इजहार अहमद सिद््दीकी, रमन लाल द्विवेदी, श्रीमती गौरी यादव, सना शेख, इरफान कुरैशी, महासचिव के.सी. श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, विजय पाल गौतम, रामहरख रावत, मैनुद््दीन अंसारी, प्रदीप मौर्या, सोनम वैश्य सहित तमाम कांग्रेसी नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुये।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

