भ्रष्ट अधिकारी कर रहे सरकार की छवि धूमिल: आंशू चौधरी भाकियू किसानों का प्रदर्शन, भूख हड़ताल शुरू
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। सात दशक में पिछली सरकारों की अनदेखी होने के चलते 85 फीसदी किसानो के लिये खेती घाटे का सौदा बन गयी थी। लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार में किसानो के लिये बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। इसके बावजूद कुछ भ्रष्ट अधिकारी किसानो की दीन-हीन हालत की वजह बन गये है। यही कारण है किसानो को आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने पड़ते है। यह बात भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश प्रभारी आंशू चौधरी ने गन्ना संस्थान में कई अधिकारियों के खिलाफ अपने एक दर्जन पदाधिकारियों के साथ भूख हड़ताल शुरू करते हुए कही। उन्होंने किसानो के हित नौ सूत्रीय मांगो को लेकर गन्ना संस्थान में पहुचे हजारों किसानो को सम्बोधित किया। स्वास्थ्य विभाग आये मरीजों को निजी नर्सिंग होम से मिली भगत करके मरीजों को भेजा जाना। किसानो को मुफ्त बिजली देने की बजाय उनके ट्यूबवेल कनेक्शन काटने से धान की फसल प्रभावित होना। गड्ढा मुक्त का कार्य सिर्फ कागजो पर किया जाना। प्राइवेट स्कूलो की मनमानी करके अभिभावकों को परेशान किया जाना। किसानो के खेती सम्बंधी तमाम मुकदमे विचाराधीन होना। बाजार में घटिया रासायनिक खाद, पेस्टी साइड कीटनाशक की बिक्री जैसे तमाम गोरखधंधो में अधिकारियो की मिली भगत या लापरवाही की वजह होना। किसानो की तमाम समस्याओ के खिलाफ आंशू चौधरी द्वारा भूख हड़ताल शुरू करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मिडिया प्रभारी अनूप श्रीवास्तव सहित हजारों किसान और महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। गन्ना संस्थान में प्रदेश प्रभारी के साथ भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों में मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष रोहित द्विवेदी, जिला अध्यक्ष राधेरमन वर्मा, मंडल सचिव संतोष वर्मा, दद्दन सिंह, ठाकुर अनुज सिंह, अरविन्द वर्मा, हेतराम वर्मा, दीपक मिश्रा, संगम लाल, शिवा पाठक ने अपनी मांगे नहीं पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

