प्रशासन व उचितदर विक्रेताओं ने कावड़ियों को कराया भंडारा एवं जलपान।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सावन माह में भगवान शिव को शिवलिंग पर गंगा से कावंड लाकर हजारों की तादाद में गए शिव भक्तों की सेवा के लिए सहसवान कछला मार्ग के मध्य कावड़ियों को प्रशासन व उचितदर विक्रेताओं के संयुक्त प्रयासों से 36 घंटे के किए गए भंडारे एवं जलपान व्यवस्था से कावड़ियों की खूब सेवा की जिससे कावड़िए व्यवस्थापको की प्रशंसा करते नजर आए। ज्ञात रहे सावन माह में भगवान शिव के मंदिरों में स्थापित शिवलिंग पर मां गंगा का जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं की मनोकामना के मद्देनजर भगवान शिव के लाखों भक्त कावड़ियों के रूप में कछला मां गंगा घाट पर स्नान करके कावड़ के रूप में जलाकर ग्राम स्थापित भगवान शिव के शिवलिंग पर गंगाजल बेलपत्र, धतूरा आदि पूजा सामग्री चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। श्रावण माह में भगवान शिवलिंग पर गंगाजल सोमवार को चढ़ाई जाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। ऐसी लोगों में आस्था है। इसीलिए सावन माह में प्रत्येक सोमवार को लाखों भक्त गंगा में स्नान करके कावड़ के रूप में जल ले जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते है।
सहसवान कछला मार्ग पर ग्राम समदा के निकट ग्राम पंचायत भवन में स्थानीय प्रशासन उचितदर विक्रेताओं के संयुक्त प्रयासों से उपरोक्त मार्ग से गुजरने वाले कावड़ यात्रियों को 36 घंटे के भंडारे का आयोजन किया गया। तथा जलपान की व्यवस्था की गई उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह तहसीलदार शिवकुमार शर्मा पूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव ग्राम प्रधान भगवान दास ने कावड़ियों को अपने हाथों से जलपान एवं भोजन ग्रहण कराया वहीं पंचायत ग्रह में कावड़ियों को आराम करने के लिए भी व्यवस्था की गई जहां थके कावड़ियों ने पंचायत घर पर आराम किया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यवस्थापक ओं के द्वारा जलपान एवं भंडारे की की गई व्यवस्था से कावड़िए प्रसन्न नजर आए और उन्होंने व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की जलपान में केला हलवा खीर बिस्किट तथा भोजन में सब्जी पूड़ी आदि खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की गई। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक चिरंजीलाल उचितदर विक्रेता सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू हाजी मौहब्बे अली रंजीत कौशिक मनोज माहेश्वरी मोर सिंह अंकुर महेश्वरी मोहम्मद नईम सहित अनेक संभ्रांत लोग एवं उचितदर विक्रेता उपस्थित थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

