सपा कार्यकर्ता से अरविन्द सिंह गोप ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधानसभा दरियाबाद के ग्राम मुश्काबाद बिरौली में सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता नौमी लाल वर्मा निवासी ग्राम बिरौली पोस्ट मुस्काबाद के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है

कि अपनी विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के एक छोटे से गांव के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ के जिम्मेदार नौमी लाल वर्मा जी से हमने समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की है। यही बूथ का कार्यकर्ता हमें चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी के साथ पोलिंग पर लड़ झगड़ कर वोट डलवाता है तब जाकर हम जैसे लोग विधान सभा और लोकसभा पहुंचते हैं। मेरे लिए सर्वाेपरि मेरा कार्यकर्ता है। हम अपने कार्यकर्ता के लिए किसी भी हद तक जाकर मदद कर सकते हैं। आज के बाद से दरियांबाद के प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, इंतखाब आलम नोमानी, हशमत अली गुड्डू, मायाराम यादव, अम्बरीस वर्मा, राजेश वर्मा, राजित राम, पन्नालाल, मोहम्मद रईस, बी.के सिंह, पवन यादव, कृष्ण मोहन, संजय वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, बबलू वर्मा, विक्रम रावत, चेतराम, सूरज रावत, राधेलाल रामप्रकाश आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!