बाल श्रम जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए करें सहयोग: ज्ञानू
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। नया सवेरा योजना के अंतर्गत बाल श्रम से प्रभावित ग्रामों व शहरी वार्डों के प्रभावशाली व्यक्तियों व स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के सभासद कक्ष में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नया सवेरा योजना के अंतर्गत चयनित प्रभावशाली व्यक्तियों को प्रशिक्षित कर उनकी क्षमतावृद्धि किया जाना है। प्रशिक्षण का प्रारंभ श्रम प्रवर्तन अधिकारी यशवीर सिंह द्वारा समस्त प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। नया सवेरा योजना के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा कर उपस्थित सभी प्रतिभागियों के योगदान पर चर्चा की गई। साथ ही श्रम विभाग की बी.ओ.सी.डब्ल्यू की योजनाओं, आयुष्मान गोल्ड कार्ड, श्रम कल्याण परिषद की योजनाएँ, ईश्रम पोर्टल पर पंजीयन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन जैसी योजनाओं से अवगत कराया गया तथा इसके लिए जागरूकता फैलाने व अधिकाधिक लोगों को योजनाओं के जोड़ने की अपेक्षा की गई। साथ ही व्यापार मंडल व सभासदों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भी सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की गई। सभासद मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बाल श्रम जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई। जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल उप्र के महामंत्री एवं सभासद रोहिताश्व दीक्षित द्वारा बाल श्रम को रोकने के लिए समाज के लोगों को जागरूकता फैलाने का आवाहन किया गया। प्रशिक्षण में सभासद वार्ड रसूलपुर, सरावगी, विकास भवन, सत्यप्रेमी नगर, लाजपत नगर, दुर्गापुरी, कैलाश आश्रम, बाल्मीकी नगर, आनंद विहार, आलापुर, जलालपुर, नेहरू नगर, दशहरा बाग़, गांधी नगर, बडेल, पल्हरी एवं पीर बटावन के साथ-साथ 18 वार्ड के प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण दिया गया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

