बढ़ती महंगाई के खिलाफ आप का प्रदर्शन, निकाली शवयात्रा
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी के कारण बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उनके जुलूस को पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इसके बाद पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही जीआईसी आडीटोरियम में एकत्र हुए। सभा करने के बाद कार्यकर्ता जुलूस लेकर निकले। केन्द्र सरकार की नीतियों को कोसते हुए कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए नारेबाजी भी कर रहे थे। जुलूस कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहा था मगर सीएमओ कार्यालय के सामने भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने आगे जाने से रोक दिया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान आप नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले दिनों खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध, अस्पताल के कपड़े जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों का मूल्य बढ़ाने का कार्य किया हैं। पहले से ही कमर तोड़ महंगाई की मार झेल रहा रही आम जनता सरकार के इस फैसले हिल गई है। डीजल, पेट्रोल, गैस के बढ़े हुए मूल्य से पहले से परेशान जनता को सरसों का तेल ढाई सौ रुपए रुपए लीटर तक खाने को मजबूर किया गया और. अब बच्चों के दूध पर भी जीएसटी लगा दिया गया। सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य करती दिख रही है। कारपोरेट टैक्स को घटाकर तीस से 22 प्रतिशत कर दिया है। इस टैक्स को कम करने से एक लाख 45 हजार करोड़ का घाटा देश को उठाना पड़ेगा। नतीजा बैंक खाली हो गया, सरकारी खजाना खाली हो गया। सरकार इस खजाने को भरने के लिए आमजन के प्रयोग की रोजमर्रा के वस्तुओं पर टैक्स लगाकर खजाना भरने के जुगत में हैं। आम आदमी पार्टीबढ़ती महंगाई पर चुप नहीं बैठेंगी, इस कुव्यवस्था पर आवाज बुलंद करेंगी और गरीब विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष और तेज करेगी। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि महंगाई पर अंकुश लगाएं अन्यथा आगे वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने मौके पर तहसीलदार को बुलाकर आप नेताओं से ज्ञापन दिलवाया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, महासचिव जुगराज सिंह, मुन्ना रावत, नन्हेराम यादव, पंकज वर्मा, अंकुर शर्मा, प्रणीत, आलोक मौर्या आदि शामिल थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

