इंस्पेक्टर बनने पर दी बधाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कश्यप निषाद के लोगो ने सौमैया नगर में वरिष्ठ समाजसेवी गया प्रसाद धुरिया के आवास पर समाज को जलांचल प्रगति पथ के माध्यम से समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन एवम नारी सशक्तिकरण को अग्रसर करने वाले उपनिरीक्षक उदय राज निषाद को आज इंस्पेक्टर पद प्रोन्नति हुई। जिससे समाज के लोगो ने उनका स्वागत किया। गया प्रसाद धुरिया ने कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और लगन जरुरी है। यदि कोई युवा अपने दृढ़ संकल्प के साथ ईमानदारी से मेहनत करे तो एक दिन सफलता जरूर हासिल होती है। उदय राज निषाद ने मेहनत के बल पर निरीक्षक बनने में सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर जलांचल प्रगति पथ के पूर्व जिला महासचिव अंगद कुमार कश्यप, अनिल कुमार कश्यप गया प्रसाद धुरिया, अखिलेश कश्यप, संतोष कश्यप, गुड्डू मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!