तहसील समाधान दिवस मे आए 40 शिकायती पत्रों मे मात्र 3 शिकायती पत्रों का हुआ निराकरण। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतों के कम निस्तारण पर की नाराजगी व्यक्त।
मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
सहसवान। सहसवान तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि समाधान दिवस में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी|
उन्होंने कहा की समाधान दिवस लोगों की जनसमस्याओं का निदान करने के लिए आयोजित किए जाते हैं अगर समाधान दिवस में ही लोगों की शिकायतों का निराकरण नहीं होगा तो फिर उनकी शिकायतों का निराकरण कौन करेगा उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा इस समाधान दिवस की शिकायतों का समय अवधि में संबंधित शिकायत के अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ता को भी शिकायत के निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए समाधान दिवस में आए 40 शिकायती पत्रों में मात्र 3 शिकायतों का निस्तारण होने पर अपर जिला अधिकारी ने नाराजगी प्रकट की|
उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आई शिकायतों को देखकर लगता है की विभागीय अधिकारी शिकायतों का समाधान करने में रुचि नहीं ले रहे शिकायतों का निस्तारण समय से ना करने वाली अधिकारियों के विरुद्ध वी अब कार्रवाई अमल में लाई जाएगी| इस मौके पर उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह तहसीलदार शिवकुमार शर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यवाहक अधिकारी ममता कनौजिया सहसवान बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यवाहक मंजू वर्मा पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव सहित कई विभागों के अधिकारी एवं अधीनस्थ उपस्थित थे समाधान दिवस में आई 40 शिकायतों में 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया| शेष शिकायतें निस्तारण हेतु विभाग प्रमुखों को समय अवधि में निस्तारण करने के निर्देशों के साथ भेज दी गई|
मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

