अपर जिला अधिकारी तथा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के मध्य हड़ताल समाप्त कराए जाने को दो बार हुई बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त।
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने दो टूक कहा कि जब तक आरोपी उपजिला मजिस्ट्रेट तथा आरोपी लेखपालों का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
सहसवान। अधिवक्ताओं द्वारा सहसवान तहसील न्यायालय मैं व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर की जा रही कलम बंद हड़ताल 36-वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने तहसील सभागार में समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं कि एक लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग की जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से अलग से वार्ता करने को कहा अपर जिलाधिकारी द्धारा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ दो बार हुई वार्ता के उपरांत कोई निर्णय नहीं हो सका अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि जब तक आरोपी अधिकारियों के स्थानांतरण नहीं हो जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के साथ हड़ताल के समाधान के लिए रास्ता खोजने के वास्ते दो बार हुई बैठक किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच सकी।
ज्ञात रहे सहसवान बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन द्धारा संयुक्त रुप से तहसील न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीते 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन काम रोको हड़ताल की जा रही है। जिसके कारण तहसील कार्यालय के दोनों न्यायालय का कार्य ठप पड़ा है। कार्य ठप होने से बाद कारी परेशान होते नजर आ रहे हैं वही अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मंडलायुक्त अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश जिला अधिकारी बदायूं आदि को पत्र भेजकर समस्या का निदान कराए जाने की मांग की है अधिवक्ता का बीते 36 दिनों से लगातार कचहरी कैंपस से तहसील कार्यालय तक जुलूस एवं नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं तथा प्रशासन हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं हड़ताल के 36 वें दिन भी अधिवक्ताओं में तहसील कैंपस में जमकर हंगामा काटा तथा नारेबाजी की परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ तहसील सभागार में समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य को ज्ञापन सोते हुए अपनी मांगे पूर्ण किए जाने की मांग की। जिस पर अपर जिला अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल से अलग से वार्ता करने के लिए कहा जिस पर उप जिला अधिकारी कक्ष में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के साथ मांगो के समर्थन में वार्ता हुई अपर जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से कहा कि वह एक बार अधिकारियों को मौका दें। तथा अपनी समस्याओं का समाधान करने में सहयोग की अपील की। परंतु अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने दो टूक कहा कि जब तक उप जिला मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हड़ताल वापस लेने का कोई औचित्य नहीं है। जिस पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नबी वरिष्ठ अधिवक्ता अनेक पाल सिंह सूरज पाल सिंह यादव नेम सिंह यादव सरफराज उर्फ नवेद जितेंद्र सिंह यादव महावीर सिंह यादव चैतन प्रकाश माहेश्वरी आदि ने अपर जिलाधिकारी से कहा कि वह अपने साथियों से वार्ता करके ही कोई जवाब दे सकते हैं।
जिस पर प्रतिनिधिमंडल ने कचहरी कैंपस में अधिवक्ताओं के साथ बैठक करते हुए अधिवक्ताओं के साथ कचहरी कैंपस में वार्ता करते हुए कहा कि अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व चाहते हैं कि अधिकारियों को एक मौका देकर हड़ताल समाप्त की जाए तथा तहसील के न्यायालय का कार्य प्रारंभ किया जाए परंतु अधिवक्ताओं ने प्रतिनिधिमंडल से लौटे अधिवक्ताओं से कहा कि वह अधिकारियों के स्थानांतरण ना होने तक हड़ताल जारी रखेंगे।
वहीं उन्होंने कहा की विगत दिनों बार एसोसिएशन कार्यालय पर हंगामा करने वाले कई आरोपी लेखपाल आज भी अधिवक्ताओं को हड़का ने का कार्य कर रहे हैं जिन्हें तहसील कार्यालय से स्थानांतरित किए जाना है आवश्यक है क्योंकि आरोपी लेखपाल अगर तहसील में रहेंगे तो वह निश्चित कार्यों में बाधा उत्पन्न करेंगे
दूसरे दौर की उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता में भी कोई निर्णय नहीं निकल सका अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक आरोपी उप जिला मजिस्ट्रेट तथा आरोपी शेष रह गए लेखपाल स्थानांतरित नहीं हो जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा अधिवक्ताओं तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अधिवक्ताओं की तहसील न्यायालय कार्यों की की जा रही अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल समाप्त कराए जाने पर कोई निर्णय नहीं हो सका।
*मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984*

