अमृत महोत्सव पर भव्यता से फहराया जाएगा तिरंगा: मनोज कुमार

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

बाराबंकी। आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत शुक्लाई के प्राथमिक विद्यालय शुक्लाई में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होते हुए ग्राम प्रधान पति मनोज कुमार ने प्रधानाध्यापिका उरूज फातिमा से ग्राम पंचायत में अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर मनोज कुमार ने मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है। इसके पश्चात प्रधानाध्यापिका उरुज फातिमा ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव अपने आप में गौरव का विषय है तथा इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेना चाहिए। अंत में दोनों लोगों ने संयुक्त रूप से मौजूद स्थानीय लोगों से आजादी के इस अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यापिका अर्चना वर्मा, जयश्री यादव, रश्मी सिंह, रश्मी, राजेंद्र गौतम, दिनेश कनौजिया, राम सरन कनौजिया, यूसुफ अब्दुल्ला, अभिषेक वर्मा, केशवराम, शाहीन बानो समेत दर्जनों लोग मौजूद रहें।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

Don`t copy text!