गांवों में गूंजी या हुसैन की सदाएं

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। कर्बला के मैदान में सातवी मोहर्रम को हुई हजरत कासिम की शहादत की याद में शनिवार को क्षेत्र में अलम का जुलुस परम्परागत एवं अकीदत के साथ निकाला गया। जुलुस के दौरान शांति बनाये रखने के उद्देश्य से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद (सल0) के नवासे हजरत इमाम हुसैन (रजि0) एवं उनके 72 साथियों की कर्बला के मैदान में हुई शहादत की याद में प्रति वर्ष मनाये जाने वाले मोहर्रम का पर्व चाँद निकलते ही हुसैन के अकीदतमंद शोक में डूब जाते है। कर्बला के मैदान में सातवी मोहर्रम को हजरत कासिम की शहादत की याद में अलम का जुलुस निकाला जाता हैं। शनिवार को कस्बा जैदपुर, दादरा, अहम्मदपुर, उधौली, मुश्की नगर, किठूरी, चंदवारा, धनेठी, सआदतगंज, अनुपगंज, रामपुर कटरा, सैदनपुर, चौखंडी, मसौली, बांसा, बड़ागाँव, जकरिया, दादरा, बेहटा, रसौली, शहाबपुर, सदरुद्दीनपुर, भयारा, त्रिलोकपुर सहित ग्रामीण अंचलों में हजरत इमाम हुसैन (रजि0) के बेटे हजरत कासिम की शहादत की याद में अलम का जुलुस मोहरमी ढोल एवं तासे के साथ निर्धारित मार्गाे से अकीदत के साथ निकाला गया। जुलुस में हजरत इमाम हुसैन के अकीदतमंदों ने पुलाव, सबील सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जुलुस में शांति बनाये रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, निरीक्षक अब्दुल रहमान खान, राम कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!