राधे रमन वर्मा जिलाध्यक्ष व रवि वर्मा मंडल अध्यक्ष मनोनीत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा महा सदस्यता अभियान के अर्न्तगत तहसील फतेहपुर की नगर पंचायत बेलहरा में तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह, नगर अध्यक्ष सूरज रस्तोगी व तहसील उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी के नेतृत्व में संगठन का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी ने कई लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर रवि वर्मा को मण्डल अध्यक्ष, राधेरमन वर्मा को जिलाध्यक्ष और सूरज रस्तोगी को बेलहरा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा सुनील सोनी को तहसील उपाध्यक्ष, अजय सोनी को महामंत्री, अंकित पाठक को नगर महासचिव, समर बहादुर सिंह को युवा नगर अध्यक्ष, उपेंद्र सिंह को नगर उपाध्यक्ष, बबलू मौर्या को नगर उपाध्यक्ष और संदीप रस्तौगी को नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!