हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं ऐतिहासिक: रमा सिंह भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में तैयार की गई रूपरेखा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शुक्रवार को जनपद के ज़िला पंचायत भवन में भाजपा महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमा सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा लहरना चाहिए। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान चलना है। इसी क्रम में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि एवं ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। तथा सभी को पूरे मनोयोग से मिलकर इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने का प्रयास करना होगा। वहीं भाजपा जिला महामंत्री संदीप गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिन नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है वह अपने चिन्हित स्थान पर अवश्य जाएं और स्वयं निरीक्षण कर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके बाद भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। सभी बहनों को यह ध्यान रखना है कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्र का गौरव है और इसके सम्मान में किसी भी प्रकार की चूंक न होने पाए। साथ ही सभी बहनें अपने बूथ के हर घर में झंडा लगवाने में उचित ढंग से सहयोग करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय से अलका मिश्रा सहित भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्य मौजूद रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

