सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर में फैला है भ्रष्टाचार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
डाक्टर नजमुल हसन सिद्दीकी एवं प्रभारी अधीक्षक डाक्टर सुरेन्द्र पर गंभीर आरोप
मसौली बाराबंकी। योगी सयरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में तीव्र काम करने की छवि को यहां के डाक्टर जनता में धूमिल कर रहे हैं और यहां आने वाले मरीज बरबस सरकार को कोसते नजर आ रहे हैं, ऐसे में भाजपा के सच्चे सिपाही व जमीनी कार्यकर्ता ने अपनी सरकार के प्रति डाक्टरों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रष्टाचार के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए डाक्टरों को आड़े हाथों लेकर जांच कराने की मांग जिले के मुखिया से की, वहीं शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचने से डाक्टरों में खलबली मच गई है और प्रशासन पर सवालिया निशान उठना लाजिमी हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार बक्सोर ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर है जिसके प्रभारी अधीक्षक डा0 सुरेन्द्र हैं तथा संविदा पर डाक्टर नजमुल हसन सिद्दीकी लगभग यहां 10 वर्षों से तैनात हैं प्रभारी अधीक्षक से सांठगांठ कर नजमुल हसन अपना नर्सिंग होम आसरा के नाम से बाराबंकी में चलाते हैं और अस्पताल के समाने सहारा के नाम से डायग्नोस्टिक सेंटर चलाते हैं तथा इनके द्वारा बाहर से दवाएं लिखी जाती हैं मरीजों को जांच एवं एक्सरें के लिए अपने सेंटर पर जाने के लिए दबाव बनाते हैं, कि मेरे सेंटर से जांच कराये तथा गंभीर मरीजों को अपने अस्पताल आसरा में भर्ती के लिए दबाव बनाते हैं जबकि नजमुल हसन की डिग्री बीयूएमएस यूनानी डिग्री है जबकि इन्हें अपनी पैथी में दवाए लिखना चाहिए ये अंग्रेजी दवाएं लिखते हैं, जिससे कई बार मरीजों की जान जोखिम में पड़ गई है और कई मरीजों की मौतों भी हुई हैं लेकिन प्रभारी अधीक्षक सुविधा शुल्क लेकर इस व्यक्ति को भ्रष्टाचार के लिए बढ़ावा दे रहे हैं, डा0 सुरेन्द्र इमरजेंसी ड्यूटी कभी नहीं करते हैं और समय से अस्पताल भी नहीं आते हैं, डाक्टर सुरेन्द्र मेडिकल स्टोर पर दवाइंया रखकर स्वयं बेचवाते हैं जब कोई व्यक्ति क्षेत्र का जन प्रतिनिधि दवा बाहर से लिखने का विरोध करता है, तो डा0 सुरेन्द्र कहते है। कि हमारे अस्पताल में दवाई नहीं हैं जो दवाई है वह काम नहीं करती है इसलिए बाहर की दवाएं खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, इससे भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही है और जन मानस में डाक्टरों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वहीं जनता की नजरों में उक्त डाक्टरों के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है, अगर प्रशासन ने उक्त डाक्टरों के विरूद्ध सम्यक कार्यवाही नहीं करेगा तो भाजपा नेता मजबूर होकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करेंगे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

