सर्विलांस टीम असन्द्रा की संयुक्त टीम द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की पायल, नकद रुपये ,तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल बरामद-

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी सर्विलांस टीम व थाना असन्द्रा की संयुक्त टीम द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल, नकद रुपये व एक अदद तमंचा मय जिन्दा कारतूस तथा एक मोटर साइकिल बरामद-

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.08.2022 को सर्विलांस टीम व थाना असन्द्रा की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 304/2022 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त नरेन्द्र कुमार यादव पुत्र जगदीश निवासी खरसतिया थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को पजावा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी पायल सफेद धातु, 1700/-रुपये नकद व एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस यूपी 62 केटी 3190 बरामद कर थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 334/2022 धारा  3/25 आयुध अधिनियम व मु0अ0सं0 335/2022 धारा 411/419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!