गमगीन माहोल मे निकाला गया मोहर्रम का जुलूस इस दोरान भारी पुलिस बल तेनात रहा ।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
सहसवान। मंगलवार को इमाम बारगाह हुसैनी मंजिल से ताजियों का काफिला इकट्ठा होकर गमगीन माहोल मे मातमी धुनो के बीच विभिन्न मुहल्लों में होता हुआ । मीरा साहब वली की दरगाह पहुंचेगा जुलूस के दौरान लोगों में गम का माहौल रहा। मोहर्रम पर नगर के मुहल्ला नसरूल्लागंज, जहांगीराबाद ,शहवाजपुर व अन्य मोहल्लों से ताजिये इमाम बारगाह हुसैनी मंजिल पहुंचे वहां से सभी ताजियों का जुलूस शुरू होकर तहसील गेट, चौधरी मुहल्ला, पठान टोला होते हुए मीरासाहब ,ईदगाह होता हुआ देर रात करबला पहुंचेगा वहां पहुंचकर ताजियों का जुलूस समाप्त होगा । जुलूस के दौरान लोग गमजदा थे।माहे मोहर्रम कर्बला की शहीदी का ऐसा यादगार महीना है जिसके आते ही सारे का सारा माहौल गमजदा हो जाता है और मुस्लिम समाज के लोग गम में डूब जाते है । करबला के शहीदों को याद करते हैं । मोहर्रम की नोवी तारीख को पूरी रात हुसैन और शहीदों के नाम की महफिले भी सजाते हैं। मानना है कि करबला की जंग हक की जंग थी जिसमें प्यारे नवी हुजूर-ए-अकरम मोहम्मद साहब के नबासे हजरत इमाम हुसैन हसन ने अपने बहत्तर साथियों के साथ मरदूद यजीद की फौज से जंग लड़कर शहीदी का दर्जा हासिल कर हक की फताह हुई। ताजियों का दीदार करने के लिए इमाम वारगाह हुसैनी मंजिल मे सोमवार की देररात तक अक़ीदतमंदों का हुजूम लगा रहा मंगलवार को मीरा साहब वली की दरगाह के मैदान में मेला भी लगाया जाता है जहां लोगों ने पहुंचकर हुसैन की शहीदी को याद कर उनके नाम का लंगर कर लोगों को तकसीम किए जाते है । बहुत सी जगहों पर इबादत व तिलाबत की महफिले भी सजाई गई। वहां हाजिर लोगों ने अदबो अहतराम के साथ इमाम हुसैन हसन की शाहदत को याद किया तथा उनके नाम की तिलाबत व इबादत पेश कर दुआएं मांगी। मेले से बच्चों और ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने जमकर खरीददारी की । सुरक्षा के मद्दे नजर सीओ चंद्रपाल सिंह और कोतवाल संजीव शुक्ला के साथ भारी पुलिस बल तेनात रहा खबर लिखे जाने तक मोहर्रम का जुलूस जारी था
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

