ग्रामीणों को बीडीओ ने किया जागरुक, निकाली जागरुकता रैली

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सिद्धौर, बाराबंकी। बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी सिद्धौर यशोवर्धन सिंह ने ग्राम पंचायत भठिया और ग्राम पंचायत भेड़िया में ग्रामीणों के साथ में अमृत सरोवर तालाबों के पास से हर घर तिरंगा योजना के तहत जागरुकता रैली निकाली। रैली में ग्राम प्रधानों सहित ग्राम पंचायत सचिव व अन्य विभागीय कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर बोलते हुए खण्ड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह ने कहा कि अमृत सरोवर योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरोवर के निर्माण के बाद ग्रामीणों को कहीं बाहर आना जाना नही पड़ेगा सभी ग्रामीण आराम से सरोवर के किनारे जा करके अपने पूरे परिवार के साथ में पिकनिक मना सकते हैं। श्री सिंह ने यह भी बताया कि आगामी 15 अगस्त को सरोवर का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा और इन्ही अमृत सरोवरों में देश का तिरंगा शान से लहरायेगा। श्री सिंह ने सबसे पहले ग्राम पंचायत भठ्यिा में जा करके अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया और इसके बाद सैकड़ो ग्रामवासियों के साथ में जागरुकता रैली निकाली। इतना ही नही श्री सिंह ग्राम पंचायत भेड़िया में भी बन रहे अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया और वहां पर भी उन्होने ग्राम वासियों के साथ में जागरुकता रैली निकाली। उन्होने ग्रामीणों को हर घर तिरंगा योजना के तहत अपने अपने घरों में तिरंगा लहराने को प्रेरित भी किया। इस मौके पर मुख्य रुप से संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी मानवेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव दीपक कुमार वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव चंद्रेश कुमार वर्मा, जेई एम.आई. सोमवीर सिंह, ग्राम प्रधान सीमा देवी और ग्राम प्रधान कुटरा देवी भी मौजूद रहीं।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!