एसएसपी के फॉलोअर पत्नी व बेटे के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा। ड्यूटी के दौरान सिपाही दामाद को पीटने का लगा आरोप। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दर्ज किए बयान
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
बदायूं। एसएसपी के फॉलोअर राजकुमार सहित उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। सिविल लाइंस थाने में तैनात सिपाही सचिन की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। सीओं सिटी आलोक मिश्रा ने बयान दर्ज किया है।
सोमवार रात सचित की ड्यूटी थाने में सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) पर थी। सुबह करीब 5 बजे के आसपास वह थाने से पुलिस ग्राउंड में टहलने के लिए निकला था। रास्ते में उसे फॉलोअर राजकुमार, उसकी पत्नी सुमन और बेटा गोविंद ने घेर लिया। तीनों ने उसे जमकर पीटा। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सचिन की शादी फॉलोअर की बेटी से हुई है। दंपति के बीच विवाद के चलते फिलहाल उसकी पत्नी मायके में है। सोमवार को सचिन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी पुलिस ने लिखा था। मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के अलावा सरकारी कर्मचारी पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का केस हुआ है। सिपाही के हाथ में गंभीर चोट भी आई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी है।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

