सीरिया के संचार माध्यमों ने बताया है कि ज़ायोनी शासन ने गुरुवार की सुबह सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के क़रीब मीज़ाइल हमला किया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना के एयर डिफ़ेंस ने इस मीज़ाइल हमले को नाकाम बना दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज़ायोनी शासन ने सीरिया पर जितने मीज़ाइल फ़ायर किए थे, उन्हें खोज कर ध्वस्त कर दिया गया। इस्राईल, आतंकवादियों की मदद के लिए हमेशा ही सीरिया की सेना के ठिकानों और इस देश के बुनियादी ढांचे पर हमले करता रहता है।
ज्ञात रहे कि सन 2011 में अमरीका, सऊदी अरब और इस्राईल के समर्थन से बड़ी संख्या में आतंकवादियों ने सीरिया के अंदर हमले शुरू कर दिए थे जिनका लक्ष्य क्षेत्रीय परिवर्तनों को ज़ायोनी शासन के पक्ष में बदल देना था। सीरिया की सेना ने इस्लामी गणतंत्र ईरान व रूस की मदद से अपने देश से आतंकी गुट दाइश के सभी अड्डे तबाह कर दिए हैं जबकि बाक़ी बचे कुछ अन्य आतंकी गुट भी सीरिया में अपनी अंतिम सांसें ले रहे हैं। इन आतंकियों की पराजय से इस्राईल को बहुत अधिक चिंता है।
Related Posts

