परचून की दुकान पर बेची जा रही अबैध देसी कच्ची शराब।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
बदायू। घर, खेतों के बाद अब शराब गांवों में परचून की दुकान पर बेची जा रही है। इस बात का खुलासा आबकारी व पुलिस टीम की संयुक्त दिवस में हुआ। जब बिनावर इलाके के चंदौरा गांव में परचून की दुकान पर नमक, तेल, दाल, शक्कर साबुन के साथ देसी शराब भी बेची जा रही थी। इसके अलावा टीम ने इस्लामनगर, सहसवान व वजीरगंज इलाकों में भी दबिश दी। जहां से 110 लीटर कच्ची व देसी शराब बरामद की है।
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि चार टीमों ने वजीरगंज इलाके के सैदपुर कस्बा के वार्ड संख्या एक में दिलशाद को अवैध शराब बनाते पकड़ा। बिनावर के चंदौरा गांव में संजय को शराब बेचते पकड़ा। छापामार कार्रवाई के दौरान टीम को उक्त इलाकों में कच्ची शराब बनाने का सामान पतीली, कुकर, ग्लूकोज बोतल वाली नली, कोयला, लकड़ी व भट्ठी आदि सामान है। एक हजार लीटर लहन को नष्ट किया।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

