सरकार ने देश को पूंजीपतियों के हाथ गिरवीं रख दिया है: गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विधान सभा क्षेत्र 270 दरियाबाद के ग्राम लकड़ियां में आशीष सिंह तथा भीखरपुर में मुन्ना सिंह के यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी सदस्यता अभियान के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण कराई। इसके उपरान्त सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ‘बबलू‘ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप से समाजवादी पार्टी सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान के मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि यह सदस्यता अभियान गांव से लेकर शहर तक, अमीर से लेकर गरीब तक लोकतंत्र को बचाने के लिए तथा संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। क्योंकि लोकतंत्र को दबाने के लिए सरकार नए नए हथकंडे अपना रही है। देश को पूंजीपतियों के हाथ गिरवीं रख दिया है। आप सभी प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी से जुडें। अपने ना सही अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ तो अच्छा करिए।यह सदस्यता अभियान 2024 में इतिहास लिखेगा। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, नसीम कीर्ति, सुरेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अवधेश सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, झब्बू सिंह, केसर बख्श सिंह, अमित सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, देवकी सिंह, विदेश्वरी सिंह, मयंक विक्रम सिंह बबलू, अवधेश कुमार यादव, मुन्ना मिश्रा, नंदकिशोर सैनी, निर्भय सिंह, नीरज सिंह, मास्टर राम मनोहर यादव, सावन यादव, रविरंजन सिंह, अभय तिवारी, विनय प्रकाश पाण्डेय, लल्ला यादव प्रधान, राणा प्रताप सिंह, पिंटू सिंह, तीरथ राम मौर्य, दिनेश सिंह, शेष नारायण शुक्ला, अमरेंदर प्रताप सिंह, कुल्लूर सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!