…घर वापस लौट रहे बाईक सवार की अज्ञात बाइक से आमने सामने हुई टक्कर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। जिला मुख्यालय से घर वापस लौट रहे बाईक सवार की अज्ञात बाइक से आमने सामने हुई टक्कर में 22 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजापुर निवासी जयकुमार का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार गुरुवार की दोपहर बाद बाराबंकी से अपने घर वापस लौट रहा था कि बड़ागांव क्रासिंग के निकट सामने से आ रही अज्ञात बाईक से टक्कर हो गई जिसमें अभिषेक गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वही अज्ञात बाईक के भी मामूली चोटें होने के बाद भी फरार हो गया।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

