गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ गणेश चतुर्थी की धूम..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर भव्य पंडालों में गजानन की प्रतिमाओं को ढोलनगाड़ो की थाप एव गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ स्थापित किया गया तथा पूरे उत्साह के साथ भक्तो ने गजानन की पूजा अर्चना एव आरती की तथा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश चतुर्थी की धूम शुरू हो गई। क्षेत्र के कस्बा मसौली , कपरियनपुरवा, देवकलिया, भग्गापुरवा, सहादतगंज सहित अन्य जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं की गुरुवार की सुबह विधि विधान से बप्पा की प्रतिमा की आरती और प्रसाद वितरण किया गया। बाद शाम को भी आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं और लोग शामिल हुए।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!