काव्या, अंशरा सहित कई युवतियों को मिला फिटनेस अचीवर्स अवार्ड सीडीओ एकता सिंह व यूथ आइकॉन असद साजिद ने किया सम्मानित

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भारत सरकार की ‘फिट यूथ, फिट इंडिया‘ की थीम पर फिटनेस बॉक्स ज़िम की ओर से यूथ आइकॉन असद साजिद द्वारा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित एक समारोह में पांच युवतियों को ‘फिटनेस अचीवर्स अवार्ड‘ से सम्मानित किया गया। वहीं पांच युवकों को ‘एक्सट्रीम फैट लूज़ अवार्ड‘ से सम्मानित किया गया। नगर के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित इस समारोह में काव्या दीक्षित, ज्योति यादव, स्वर्णिमा सिंह, हलिमा सुल्तान, अंशरा हुमायूँ को ‘फिटनेस अचीवर्स अवार्ड‘ से सम्मानित किया गया। वहीं युवकों में अभिषेक यादव, प्रतीक कश्यप, सचिन यादव, राहुल मिश्रा, शफीर खान को ‘एक्सट्रीम फैट लूज़ अवार्ड‘ से सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सीडीओ एकता सिंह ने सभी युवक व युवातियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फिटनेस बॉक्स ज़िम के संचालक यूथ आइकॉन असद साजिद ने बताया कि प्रतिभाशाली युवा महिलाओं एवं पुरूषों को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष से ‘एक्सट्रीम फैट लूज़ अवार्ड‘ तथा ‘फिटनेस अचीवर्स अवार्ड‘ की शुरूआत की गई है। यह पहला मौका है जब इस प्रार के अवार्ड से युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं का समाज में विशेष योगदान है और ये सम्मान निश्चित रूप से इनकी हौसला अफजाई करने के साथ-साथ इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार नीतेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर रेलवे के चीफ इंजीनियर विजय सिंह, अरशद वारसी, मो. अरशद एडवोकेट, फैजान सिद्दीकी, फराज अहमद खान, पाटेश्वरी प्रसाद, अनस साजिद, जुबैर अहमद, जफ़र साजिद, मो. तसलीम, आफाक अहमद, अजीज अहमद, आतिफ किदवई, शोएब नकवी आदि कई लोग मौजूद रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!