बसपा मुखिया मायावती किसानों की स्थिति पर दु:खी, बोलीं- सरकार बंद करे अन्नदाता की उपेक्षा
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश में इस वर्ष बेहद कम वर्षा के कारण सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र सरकार से किसानों की तत्काल मदद की मांग की है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को मदद की घोषणा को ऊंट के मुंह में जीरा जैसा बताया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद चार बार संभाल चुकीं मायावती ने किसानों को लेकर गुरुवार को दो ट्वीट किया है। मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के किसान अपनी उपज का लाभकारी मूल्य व गन्ना बकाया आदि नहीं मिल पाने से काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यूपी का किसान समाज पहले से ही काफी दुखी व परेशान है तथा कमजोर मानसून ने अब उनकी चिन्ताएं और भी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि बसपा की मांग है कि प्रदेश के किसानों को ऐसी विकट स्थिति से निकालने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार हर स्तर पर उनकी मदद तत्काल शुरू करे।

