मिट्‌टी में दफना दी नवजात बच्ची, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्डे मे दबी बच्ची को सकुशल निकाला बहार, चाइल्डलाइन की सुपुर्दगी में दी नवजात

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। एक नवजात को उसके माता-पिता ने मृत्युदंड की सजा सुना डाली। उसका कसूर महज इतना लग रहा है कि वो बेटी के रूप में जन्मी। इधर, जमीन में दबी मासूम को खेत पर गई महिला ने उस वक्त निकाल लिया, जब उसने अपने हाथ-पैर जमीन से निकालकर रोना शुरू किया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया है। चाइल्डलाइन ने बच्ची का अस्पताल में चेकअप के साथ इलाज कराया। मामला कादरचौक इलाके के गांव खितौलिया का है। यहां रहने वाली सुखदेवी खेत पर गईं थीं। इसी दौरान उन्हें बच्चे के बिलखने की आवाज सुनाई दी। सुखदेवी ने आसपास देखा तो मिट्‌टी में से एक बच्ची के हाथ-पांव बाहर आ रहे थे। हाथ से मिट्‌टी हटाकर उन्होंने बच्ची को निकाल लिया।


सुखदेवी बच्ची को घर ले आईं और उसे नए कपड़े पहनाने के साथ बोतल से दूध पिलाया। जबकि इसी दौरान मामले की जानकारी गांव के ही महाराज सिंह ने पुलिस को दी तो कुछ देर बाद यूपी 112 की पीआरवी मौके पर जा पहुंची।  इधर, थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह भी वहां पहुंचे और बच्ची को सुपुर्दगी में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। चाइल्ड लाइन को बुलाया गया और वहां के जिला कोआर्डिनेटर कमल शर्मा मौके पर गए। लिखापढ़ी के बाद बच्ची को पुलिस के टीम के हवाले कर दिया। बच्ची को अपनी अभिरक्षा में लेने के लिए तमाम दावेदार जुट गए। हर कोई यही कह रहा था कि जिसने भी मासूम को जिंदा दफनाने की कोशिश की है, उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। इधर, चाइल्ड लाइन के जिला कोआर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया कि बच्ची जिला महिला अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल स्वस्थ है और कुछ टेस्ट डाक्टर्स ने लिखे हैं, जो शुक्रवार को करा दिए जाएंगे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!