एडीएम प्रशासन ने सहसवान नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण। कार्यालय में बरसात का पानी भर जाने से अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट कीl

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। अपर जिला अधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद सहसवान पहुंचकर विकास कार्यों राजस्व वसूली के अलावा पार्किंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया वही नगर पालिका परिषद कार्यालय में बरसात का पानी भर जाने से अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट कीl अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह नगर पालिका परिषद सहसवान कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने नगर में पालिका द्धारा कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की तथा मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों को देखा तथा राजस्व कार्यालय में पहुंचकर नगर की पेयजल एवं हाउस टैक्स वसूली पर संतोष प्रकट किया वही अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि वह वसूली लक्ष्य को और अधिक बढ़ाई जाने के लिए व्यापक प्रयास करें।

अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान हुई वर्षा के कारण बरसात का पानी कार्यालय में भरे जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। तथा कहा कार्यालय तालाब बन चुका है कार्यालय में पानी निकासी के व्यापक इंतजाम किए जाएं वही अपर जिला अधिकारी ने नगर की सफाई व्यवस्था पेयजल व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया। वही पालिका द्धारा बदायूं मेरठ राज्य मार्ग मंडी समिति समिति कार्यालय के निकट बनाए गए पार्किंग स्थल का तत्काल सुंदरीकरण कराए जाने के निर्देश दिए तथा व्यवस्थाएं तत्काल चौकस रखने को कहा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के औचक निरीक्षण करने के समय अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इशाहाक सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद विपिन कुमार उर्फ लवली कमर जमशेद जूनियर इंजीनियर अंसार हुसैन आदिल सहित कई कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित थे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

 

Don`t copy text!