बूथ स्तर पर संगठन को फिर से सक्रिय करेगी भाजपा: अर्चना मिश्रा भाजपा पीएम के जन्म दिन से शरूआत करेगी सेवा पखवाड़ा
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। बेहतर बूथ प्रबंधन से हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा ने अब मिशन-2024 की ओर तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। विपक्षी दलों की तैयारी जहां जमीन पर नजर नहीं आ रही है, वहीं भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा के सहारे बूथ स्तर पर संगठन को फिर से सक्रिय करने की कवायद में जुट गयी है। रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित तैयारी बैठक में जनप्रतिनिधि से लेकर मण्डल अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि भाजपा हर समय चुनावी मोड में रहती है। बताया कि भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी कर ली है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करने की रूपरेखा बना ली है। जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक दर्जन गतिविधियों के जरिये बूथ स्तर तक के संगठन को लगाया जाएगा। बूथ क्षेत्र के लाभार्थियों को कार्यक्रमों में शामिल करने के साथ ही टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे सेवा कार्याे से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास होगा। इस तरह भाजपा अपने संगठन को क्रियाशील रखने के साथ ही निचले स्तर तक जनता से सीधा जुड़ाव बनाये रखने का गम्भीर प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत पीएम मोदी के व्यक्तित्व व लोकल फ़ॉर वोकल पर प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिविर, रक्त दान, दिव्यांग जन के लिए कृत्रिम अंग वितरण, टीबी रोग से ग्रस्त लोगों के लिए दवाइयों की व्यवस्था एवं एक-एक टीबी मरीज की पूरे वर्ष देखभाल की जिम्मेदारी, कोविड टीकाकरण का विस्तृत अभियान, पौधरोपण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में विभिन्न अभियानों के लिए संयोजक भी नामित किए गए। सन्चालन शीलरत्न मिहिर ने किया। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, खाद्य व रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, सन्तोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, बद्री विशाल त्रिपाठी, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, अरविंद मौर्य, गुरुशरण लोधी, डॉ अंजू चन्द्रा, रामेश्वरी त्रिवेदी, आशुतोष अवस्थी, आमिर खान सहित सभी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

