नेतनयाहू की ग़ज़्ज़ा को जंग की धमकी, पिछली बार जवाबी हमलों के सामने 48 घंटे के भीतर संघर्ष विराम किया था, इस बार कितनी जल्दी अपील करेंगे?

ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के प्रतिरोध गुटों को जंग की धमकी दी है।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के मुताबिक़, नेतनयाहू ने रविवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कहा कि वे मीडिया के सामने सभी बातों की व्याख्या नहीं करते, कहा कि इस्राईल ग़ज़्ज़ा पर हमले के लिए तय्यारी कर रहा है।
इसी तरह नेतनयाहू ने दावा किया कि अमरीकी सरकार ने ‘सेन्चुरी डील’ में फ़िलिस्तीनी भूमि पर इस्राईल के स्वामित्व को मान्यता दी है।
सेन्चुरी डील’ के एलान के बाद, अतिग्रहित सरज़मीनों पर  फ़िलिस्तीनी गुटों का प्रतिरोध ऑप्रेशन तेज़ हो गया है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 28 जनवरी को ज़ायोनी प्रधान मंत्री नेतनयाहू के साथ वाइट हाउस में नस्लभेदी योजना ‘सेन्चुरी डील’ का अनावरण किया जिसका न सिर्फ़ फ़िलिस्तीनी गुट बल्कि अरब जगत सहित दुनिया के बहुत से देशों ने विरोध किया है।

Don`t copy text!