आख़िर किस जुर्म में बेगुनाह बच्चों को अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी फ़ोर्सेज़ मार रही है, 1 महीने में 17 बच्चे मारे गए

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी फ़ोर्सेज़ के हमले में 17 बच्चे मारे गए।
अफ़ग़ानिस्तान के एक मानवाधिकार संगठन ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान इस देश में अमरीकी फ़ोर्सेज़ के हवाई हमलों में 17 बच्चे मारे गए हैं।
तस्नीम न्यूज़ के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि पिछले जनवरी में अमरीकी सेना के हवाई हमलों में 26 आम नागरिक मारे गए जिनमें 17 बच्चे, 5 औरतें और 4 मर्द थे।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, हेरात, फ़राह, लग़मान, बल्ख़, क़ुन्दूज़, बादग़ीस और उरुज़गान में, 4 हमलों में ये लोग मारे गए।
अफ़ग़ानिस्तान में आम लोगों के मारे जाने के पीछे बड़ा कारण अमरीकी फ़ोर्सेज़ का हवाई हमला है। मानवाधिकार संगठनों की ओर से निंदा के बावजूद ये हमले होते रहते हैं।

Don`t copy text!