बेनी प्रसाद वर्मा के 80वें जन्म दिन पर 30 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह/निकाह समारोह आयोजित

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी 09 फरवरी । राज्य सभा सदस्य ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री ,खाँटी समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा के 80वें जन्म दिन पर नगर की श्री राम वाटिका में 30 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह/निकाह समारोह आयोजित किया जा रहा है ।जिसमें कन्याओं को अनेकों उपहारों के साथ विदा किया जायेगा ।
सामूहिक विवाह/निकाह समारोह आयोजन प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी है।बारातियों , जनजातियों के साथ आमंत्रित गण मान्य जनों के लिए नाश्ता और भोजन की दिव्य व्यवस्था की जा रही है विवाह मण्डल में बेनीप्रसाद वर्मा जी के साथ जिले के गण मान्य नेता वर और कन्याओं को आशीर्वाद देगे और समारोह को सम्बोधित करेगें ।
श्री राम वाटिका के निदेशक वीरेन्द्र सिंह ने इस पुनीत अवसर पर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी गरिमामयी उपस्थित से निर्धन वर-कन्याओं को उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद देकर हौसला बढ़ाएं

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!