बाराबंकी। सोमवार को तहसील रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हेतमापुर में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने किया। सांसद श्री रावत ने हेतमापुर के बंधे पर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष से वार्ता कर राहत सामग्री व अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसके उपरांत सांसद श्री रावत ने बाढ़ पीड़ितों को राहत स्वरूप लंच पैकेटों का वितरण भी किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सुशील, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हरायन, पूर्व प्रमुख आशीष सिंह, किसान मोर्चा जिलामंत्री रामानन्द वर्मा, शिवकुमार शर्मा, सौरभ शुक्ला, ग्राम प्रधान गण व अन्य लोग उपस्थित रहें।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

