सरकार की नीतियों को धरातल पर क्रियान्वित कराना प्राथमिकता: डीएम नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संभाली जिले की कमान

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह का प्रभारी मंडलायुक्त झाँसी के लिए स्थानांतरण के बाद बाराबंकी पहुंचे अविनाश कुमार ने नए जिलाधिकारी के रूप में जिले की कमान संभाली। नवागत मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार, बाराबंकी में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले अविनाश कुमार जनपद हरदोई में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। उन्होंने जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया। नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पत्रकार बन्धुओं से कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आम जनमानस को दी जा रही सुविधाएं, लाभार्थियों तक शत प्रतिशत पहुंचाने में उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में जनसामान्य द्वारा की जा रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाना सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक होगा। जनपद के सभी लोगों के समन्वय से शासन की नीतियों का धरातल पर क्रियान्वित करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिले और तहसीलों के विभिन्न अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से बैठक की और जिले का हाल जाना। विदित हो कि 2013 बैच के आईएएस ऑफिसर रहे अविनाश कुमार प्रशिक्षण के दौरान वर्ष 2015 में उपजिलाधिकारी सवायजपुर के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं और इसके बाद गोण्डा, बहराइच में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा फर्रूखाबाद में मुख्य विकास अधिकारी पद पर योगदान दिया। इसके साथ ही वे लगभग तीन वर्ष विशेष सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर भी तैनात रहे। उन्होंने इस बीच कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज को अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, समस्त उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!