इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई,सड़क हादसे का शिकार हुए युवक के प्रति लोगों को रहम भी न आई

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

मसौली बाराबंकी।सफदरगंज थाना क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल के निकट बीती रात्रि इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, लेकिन अपने वाहन रोककर सड़क हादसे का शिकार हुए युवक के प्रति लोगों को रहम भी न आई सभी अपनी बेरहमी का परिचय देते हुए शव को रौंदते रहे गुरुवार की भोर पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में शव के अवशेषों को इकट्ठा कर मोर्चरी भेज दिया है।
गुरुवार की भोर हाईवे पर स्थित नवीन मंडी के निकट उस समय हड़कम्प मच गया जब हाईवे के बीचोबीच पूरी तरह से क्षत विक्षत पड़े एक युवक का शव कई भागों में पड़ा मिला। शव के ऊपर से तमाम वाहन गुजरने से मृतक के अंग के टुकड़े करीब सौ मीटर तक छितर बितर फैल गये । सूचना पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने घटना स्थल से बिखरे पड़े क्षत विक्षत शव को बटोर कर अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । शव के पास से कोई ऐसा प्रमाण नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी।

 हत्या या दुर्घटना चर्चाओं का बाजार गर्म

हाईवे पर सौ मीटर के दायरे तक बिखरे अज्ञात युवक का शव हत्या है या दुर्घटना जिसको लेकर चर्चाए आम रही उल्लेखनीय हो कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल के निकट स्थित जंगल हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की मुफीद जगह है। इससे पूर्व की ऐसे शव बरामद हुए है जिनकी अन्यंत्र जगहों पर हत्या कर शवो को हाईवे के किनारे ठिकाने लगाया गया है यहाँ तक सुटकेश में भी बरामद हुए हैं।

 पुलिस गस्त की खुली पोल

पुलिस अधीक्षक द्वारा हाईवे पर पेट्रोलिंग के सख्त आदेश के बाद भी सफदरगंज पुलिस की पेट्रोलिंग हवा हवाई साबित हुई हत्या या दुर्घटना के शिकार युवक के शव को रात्रि भर वाहन रौंदते रहे और हाइवे के पेट्रोलिंग एव डायल 112 पुलिस को शव नजर नही आया हद तो तब हो गयी कि घटना स्थल से मात्र दो से तीन सौ मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ स्थित है जिस पर हर समय पुलिस की मौजूदगी रहती है। पुलिस की इस तरह की लापरवाही से आभास होता है कि पुलिस रात्रि गस्त में किस तरह अपने कर्तव्यों से लापरवाह रहते है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

Don`t copy text!