जिले मे आफत बनकर बरस रही बरसात से आधा दर्जन से ज्यादा घर गिरे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बुधवार आधी रात के बाद गुरुवार सुबह से हुई बारिश में सहसवान में तीन घर ढह गए। वहीं शहर में बेमानक डाली गई अंडरग्राउंड केबल की चपेट में आकर दो गोवंश की करंट से मौत हो गई। घर ढहने में महिला समेत एक बच्ची घायल हुई है। जबकि पांच अन्य लोगों को साधारण चोट लगी है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इधर, शहर में गोवंशों को नगर पालिका की जेसीबी उठाकर ले गई।

बुधवार आधी रात को यहां हल्की बारिश हुई थी। जबकि गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तकरीबन एक बजे से बारिश शुरू हुई तो शहर में कई स्थानों पर जलभराव के हालात बन गए। शहर के मोहल्ला आर्यसमाज रोड, पटियाली सराय, कूंचा पांडा, शहबाजपुर, जहावहरपुरी व चौबे मोहल्ला में एक फीट तक पानी भर गया। इधर, सहसवान में तेज बारिश व हवाओं के बीच मकान ढहने शुरू हो गए। सहसवान नगर के मोहल्ला काजी समेत मुहीउद्दीनपुर व शहबाजपुर में तीन घर ढहे हैं। इनमें मुहीउद्दीनपुर निवासी अबरार कुरैश के घर की पिछली दीवार गिरी और मलबा पड़ोसी इब्ने हसन के घर आ गिरा। मलबे में इब्ने हसन की बेटी गुलफिशां (8) घायल हो गई। परिजनों समेत आसपास इलाके के लोगों ने मलबा हटाकर बमुश्किल बच्ची को बाहर निकला और सीएचसई ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा शहबाजपुर में रहने वाली मेहरबानो का झोपड़ीनुमा घर ढह गया। गनीमत रही कि वह उस वक्त घर के बाहर थीं। हालांकि घर में रखा सामान चकनाचूर हो गया। वहीं मोहल्ला काजी में नदीम अहमद का दो मंजिला मकान भी ढहा है। यहां पांच लोगों को साधारण चोट आई, इनमें राहगीर वपरिजन शामिल हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

