22 सितम्बर से 30 सितंबर तक मनाये जा रहे बालक बालिका स्वास्थ्य स्पर्धा कार्यक्रम
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। कुपोषण को दूर करने व पोषण के प्रति लाभुकों को जागरूक करने के लिए 22 सितम्बर से 30 सितंबर तक मनाये जा रहे बालक बालिका स्वास्थ्य स्पर्धा कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्र बड़ागांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव एव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीपीओ सुलेखा यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सुपोषित और कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा।जो बच्चे सुपोषित निकलेंगे, उनको प्रमाणित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य बच्चे की पहचान कर उसको एवं उसके परिवार को सम्मानित करते हुए अपने बच्चे के पोषण स्तर के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने एवं व्यवहार परिवर्तन करने की दिशा में यह कार्यक्रम प्रभावी साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं को सुलभ और सुविधाजनक बना रही है। साथ ही उक्त योजनाओं की निगरानी के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है ताकि योजनाओं का लाभ सभी पारदर्शी तरीके से उठा सकें। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सामुदायिक बाल विकास स्कीम के तहत लाभुकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण के प्रति संवेदनशीलता तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में ‘स्वस्थ बालक बालिका स्पर्द्धा’ अभियान आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चा की ऊंचाई व वजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, सुपरवाइजर निहारिका, प्रमिला, ममता, कार्यकत्री स्वेतलता श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, गुड्डी गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रमिला श्रीवास्तव सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

