आज से सजेगी हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सांसद करेंगे उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। वोकल फार लोकल के अन्तर्गत नगर के देवा रोड स्थित गांधी भवन में 03 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त शवानी सिंह ने बताया कि 23 सितंबर से 25 सितंबर तक एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत चयनित उत्पाद ‘हथकरघा एवं वस्त्र उत्पाद‘ तथा हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत करेंगे। इस मेले में हथकरघा एवं वस्त्र उत्पाद तथा हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना‘ के अन्तर्गत लाभान्वित लाभार्थियों को चेक/प्रमाण-पत्र का वितरण भी कराया जायेगा। उन्होंने जनमानस से अपील है कि उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन कर वोकल फॉर लोकल के तहत प्रदर्शनी में लगे उत्कृष्ट उत्पादों की खरीददारी करे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

