सुलभ सिंचाई हेतु राष्ट्रीय किसान मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़, बाराबंकी। क्षेत्र के कोलहदा ग्राम पंचायत के राम्भी गांव के किसानों को सिंचाई के लिए नहर का पानी ना मिल पाने की वजह से राष्ट्रीय किसान मंच ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ को ज्ञापन दिया। उक्त विषय को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव, प्रमुख प्रदेश महासचिव पं. वेद प्रकाश बाजपेई , महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिंह , प्रवक्ता पं. आशीष मिश्रा, तहसील प्रभारी महावीर सिंह एडवोकेट, ब्लाक महासचिव हैदरगढ़ अवधेश मौर्य, अरविंद यादव, गुड्डन सिंह, हरीनाथ यादव, सिद्धनाथ यादव, राम प्रसाद मौर्य, राजेश मौर्य, अरुण कुमार मौर्य, नफीस मोहम्मद, रमजान, विश्वनाथ व दर्जनों क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

