कवरेज करने जा रहे पत्रकार की छीनी बाइक व नकदी प्रधान पुत्र सहित अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। थाना सफदरगंज अन्तर्गत शुक्रवार की शाम एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार को ग्राम प्रधान पुत्र व उनके सहयोगियों ने जमकर अपमानित करने के बाद उसकी बाइक मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। पीड़ित पत्रकार ने थाना सफदरगंज में जाकर नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। उक्त घटना के बाद से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम इधौलिया निवासी अवधेश कुमार वर्मा पुत्र राम प्रताप वर्मा लखनऊ से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक अखबार के स्थानीय संवाद्दाता हैं। शुक्रवार दोपहर को ग्राम पंचायत सफदरगंज में मनरेगा की जांच करने के लिए केन्द्र सरकार की एक टीम आयी हुई थी। जब इस बात की जानकारी अवधेश वर्मा को हुई तो वह अपनी बाइक से शाम 5 बजे समाचार कवरेज करने के लिए मौके पर जा रहे थे अभी वह सफदरगंज कूड़ी मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास पहुंचे ही थे कि वहां पर पहले से ही मौजूद ग्राम प्रधान पुत्र शुभम वर्मा पुत्र अजय वर्मा व ब्लाक मसौली में कार्यरत तकनीकी सहायक अजय वर्मा के चालक व गांव के दो अन्य लोग रवि प्रकाश व शेष नारायन यादव आदि लोगों ने पत्रकार अवधेश वर्मा का रास्ता रोक लिया जब तक अवधेश कुछ समझ पाते इन लोगों ने अवधेश वर्मा की बाइक की चाभी छीनने के बाद में उनको अपमानित करने लगे और यह धमकी दी कि तुम समाचार कवरेज करने मौके पर नही जाआगे। अवधेश का आरोप है कि प्रधान पुत्र व उनके सहयोगियों ने मेरी बाइक जेब में रखे 1150 रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया था और मुझे बंधक बनाकर एक कार में बैठाने जा रहे थे तभी कुछ गांव वाले मौके पर आ गये और मैं मौका पाकर वहां से भागने में सफल रहा। पीड़ित अवधेश ने थाना सफदरगंज में जाकर नामजद तहरीर दी है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की शिकायत मिली है जांच करवायी जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर जब क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंचे तो उनको पीड़ित पत्रकार ने सारी घटना बतायी घटना जानने के बाद भी क्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले में अपना ढुलमुल रवैया अपनाये रखा। क्षेत्राधिकारी का कहना था कि घटना लूट की नही घटी है पत्रकार की गाड़ी मौके पर मौजूद है। फिर भी जांच करवाकर जो सही होगा कार्यवाही की जायेगी। कुल मिलाकर उक्त घटना के बाद से क्षेत्रीय पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!