बांसा शरीफ में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में,कवि सम्मेलन का आयोजन
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
मसौली बाराबंकी। क़स्बा बांसा शरीफ में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में बीती रात्रि सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता एव कवि रवि अवस्थी के संचालन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें दूर-दराज से कवियों ने पूरी रात श्रोताओं को हास्य एव वीर रस विभोर रखा।कवि सम्मेलन की शुरुआत से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष शंशाक कुशमेश ने माँ दुर्गा की आरती करते हुए कवियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
कवि सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कवि सुनील झंझरी ने कहा कि = हम तुम्हे आदाब करत है तौ तुमहू जैराम करो- नइ तुम आपन काम करौ हम आपन काम करी।
आकर्षित वर्मा ने कहा कि = दास्तां अपने दिल की सुना दे अगर – रुठ तुम तो न जाओगे वादा करो
कवि सम्मेलन के संयोजन राजकुमार सोनी ने वीररस की कविता पढ़ते हुए कहा कि = जो भारत से प्रेम है करते उनको गले लगाएंगे – जो भारत से रार करेगा उसका नामो निशान मिटाएंगे।
कवि अजय अटल ने मां की ममता बताते हुए कहा कि = छींक जो आये गई हमरे तब दौर उठाए लिहन महतारी- राई लोन और मिर्च उतार के चूल्हे में झोंक दिहिन महतारी।।
डॉ0 कुमार पुष्पेंद्र ने कहा कि अगर मान बैठो कि कमाया है तुमने – तो सच मे बहुत कुछ गवाया है तुमने।।
कवि नागेंद्र ने कहा कि काम चोर नमक हरामन के सब ठाउर- जहां देखे तह पे जुगाड़ करि जात है।।
स्थानीय कवि मनीष सोनी ने ढोंगी सन्तो पर कहा == सजाये देश मे जितने बड़े दरबार बैठे है। रमाये सन्त की कुटिया में बहुत मक्कार बैठे है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश रावत, डा0 प्रेम प्रकाश वर्मा,संजय वर्मा,नितिन मौर्य, ब्रजराज सिंह, रामगोपाल गुप्ता, बृजगोपाल गुप्ता, सचिन मौर्य,शिव बालक रावत मन्नू राजपूत, अमर सिंह वर्मा, पवन विश्वकर्मा, मोनू मौर्य, रंजीत वर्मा, राममिलन यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

