महान शिव भक्त रावण की अच्छाइयों से हमे सीख लेनी चाहिए – पं अमन मयंक शर्मा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में दशहरा पर रावण मंदिर में महान शिव भक्त रावण,भगवान शिव एवं भगवान राम की विशेष पूजा अर्चना की गयी।
बदायूं। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में दशहरा के पर्व पर रावण मंदिर में भगवान शिव एवं महान शिव भक्त रावण की विशेष पूजा अर्चना की गई।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ,शशिकांत रावत एवं कुनाल सक्सेना ने भगवान शिव एवं रावण का षोडशोपचार पूजन किया एवं मंत्र जाप किया। इसके उपरांत भगवान शिव को समर्पित हवन का आयोजन कर रावण एवं भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।पंडित अमन मयंक शर्मा ने रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ एवं गायन कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित अमन मयंक शर्मा ने कहा कि रावण जैसा शिव भक्त चारों युगों में पैदा नही हुआ। प्रत्येक मनुष्य को रावण की विद्दान्ता,उनकी शिव भक्ति एवं अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए।गौरव पाठक ने कहा कि रावण ने भगवान शिव की सर्वश्रेष्ठ स्तुति शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर शिव भक्ति को एक नया आयाम दिया।ज्योतिषाचार्य यशोमोहन शर्मा एवं शशिकान्त रावत ने कहा कि रावण महाज्ञानी,परम प्रतापी एवं तेजस्वी थे।रितेश उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक शिव भक्त को रावण से भगवान शिव की असीम भक्ति करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। अंत मे पं अमन मयंक शर्मा ने रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कर दशहरा पूजन सम्पूर्ण किया।इस अवसर पर कुनाल सक्सेना,गीता शर्मा, ,सुमित शर्मा,शशिकान्त रावत,गौरव पाठक,रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,अंजलि मिश्रा,रामा देवी सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

