धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। आइडियल मांटेसरी स्कूल मसौली में गुरुवार को समाजवादी पुरोधा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया तथा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सपा नेता फकीर अली अंसारी ने कहा कि दिवंगत नेता जी ने हमेशा धर्मनिपेक्षता की राजनीति की और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया जिसका ही नतीजा है कि आज समाज के सभी वर्ग नेता जी के निधन से दुःखी है। इस मौके पर आइडियल मांटेसरी स्कूल के प्रबन्धक इम्तियाज वारिस, ताजुद्दीन अंसारी, शिवराम विश्वकर्मा, प्रेमचंद यादव, अमर सिंह यादव, साबिर बौरा, अंकुल मिश्रा, हसन जावेद सहित अन्य लोगों ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दुःख प्रकट किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!