दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में चल रही प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय चरण की परीक्षाओं का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में चल रही 23वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन की कम्प्यूटर प्रतियोगिता में दूसरे दिन सेनानायक सुनील कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं निर्यणायक प्रवीण कुमार वर्मा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बाराबंकी की देख-रेख में प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय चरण की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में जहाँ कम्प्यूटर से सम्बंधित प्रश्नों की लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें मेजबान 10 वीं वाहिनी के आरक्षी रवि शंकर त्रिपाठी व आरक्षी जितेन्द्र पाठक क्रमशः 75 व 65 अंको के साथ प्रथम व द्वितीय रहे जबकि 25 वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी अवध पाल सिंह 60 अंको के साथ तृतीय रहे।
जबकि प्रतियोगिता के द्वितीय चरण कम्प्यूटर एम. एस. एक्सेस व विजुअल बेसिक प्रयोगात्मक परीक्षा में मेजबान 10 वीं वाहिनी के आरक्षी जितेन्द्र पाठक 70 अंक के साथ प्रथम, 25 वीं वाहिनी के आरक्षी मुगीस अहमद 60 अंक के साथ द्वितीय व 30 वीं वाहिनी के आरक्षी दुर्गेश कुमार गुप्ता 40 अंक के साथ तृतीय रहे। उक्त प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की 02 वीं,10 वीं,11 वीं, 25 वीं, 26 वीं, 27 वीं, 30 वीं, 32 वीं एवं 35 वीं वाहिनी पीएसी की टीमो ने प्रतिभाग किया तीन दिनों तक चलने वाली उक्त प्रतियोगिता में कम्प्यूटर से संबंधित लिखित व प्रयोगात्मक स्पर्द्धाओं का आयोजन किया जाना है, जिसमे प्रत्येक वाहिनी की टीम से दो-दो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर राजपति यादव एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

