नसबंदी में लापरवाही से हुई थी विवाहिता की मौत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। दातागंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता की नसबंदी दातागंज सीएचसी पर लगे कैंप पर 18 अक्टूबर को करायी गयी थी। आरोप है कि नसबंदी के बाद इन्फेक्शन फैल गया, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुक्रवार रात को हालत बेकाबू होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया जिसमें टिटनेस फैलने से मौत की पुष्टि हो गयी लेकिप पीड़ित थाने से लेकर अधिकारियों तक चक्कर लगा रहा है अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

