देश के लिए खतरा है फेंक न्यूज़, पीएम मोदी बोले- सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले तथ्यों को जांचें
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फर्जी खबरों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया को कम करके नहीं आंका जा सकता है और एक छोटी सी फेक न्यूज देश में बड़ा बवाल मचा सकती है। पीएम ने आरक्षण को लेकर देश में फैलाए गए भ्रम का भी इस दौरान जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आरक्षण को फैलाई गई फर्जी खबर से देश को नुकसान हुआ था। पीएम ने इसी के साथ लोगों से खास अपील करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश साझा करने से पहले तथ्यों की जांच करने को कहा है।हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित गृह मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कानून का पालन करने वाले नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए नकारात्मक ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हमारी जिम्मेदारी है। फर्जी समाचार देशभर में एक तूफान ला सकती है। पीएम ने आगे कहा कि हमें लोगों को कुछ भी फॉरवर्ड करने से पहले सोचना होगा, विश्वास करने से पहले सत्यापित करना होगा।

