झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की हुई मौंत, परिजनों मे मचा कोहराम, पुलिस ने दर्ज किया झोलाझाप के विरूद्ध मुकदमा,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिल्सी झोलाछाप के इंजेक्शन से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद झोलाछाप अपनी क्लीनिक पर ताला डालकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बिल्सी नगर की है। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी प्रवेंद्र कुमार को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों के मुताबिक, बुखार आने पर उसका मोहल्ले के ही एक झोलाछाप के यहां इलाज कराया गया। युवक की हालत बिगड़ पर झोलाछाप ने उसे ड्रिप लगा दी। जिसके बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गयी। इसके बाद झोलाछाप ने एक इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी हालात और भी बिगड़ गयी। परिजन जब तक उसे कहीं और ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनीक पर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे झोलाछाप दुकान पर ताला मारकर वहां से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कुंती देवी ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा कायम किया जा रहा है। मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!