जिलाधिकारी दीपा रंजन का हुआ स्थनांतरण, बदायूँ जिले के नये डीएम होंगे मनोज कुमार।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। जिले के नये डीएम मनोज कुमार होंगे। आईएएस दीपा रंजन अब बांदा की डीएम होंगी। बदायूं में दीपा रंजन ने मार्च 2021 में कार्यभार ग्रहण किया था। शासन ने निकाय चुनाव से पहले प्रदेश में छह आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं।
बदायूं में मार्च 2021 से तैनात दीपा रंजन के लिए यहां से बांदा भेजा है। जबकि महोबा में सेवा दे रहे मनोज कुमार सिंह के लिए बदायूं का नया डीएम बनाया है। इनके अलावा एसराज लिंगम डीएम वाराणसी, रमेश रंजन डीएम कुशीनगर, अर्चना वर्मा को हाथरस डीएम बनाया है। जबकि अनुराग पटेल को प्रतीक्षारत सूची में रखा है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

