बुरी नियत से मध्य रात्रि घर में से युवक ने पीड़िता को मामले की जानकारी सार्वजनिक करने पर दी जा रही धमकी से परेशान पीड़िता ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर इसकी शिकायत की

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बुरी नियत से मध्य रात्रि घर में घुसे युवक ने पीड़िता को मामले की जानकारी सार्वजनिक करने पर दी जा रही धमकी से परेशान पीड़िता ने तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होने वाले तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की मांग करते हुए नामजद आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया है उप जिला अधिकारी ने पीड़िता की व्यथा के प्रार्थना पत्र को थाना कोतवाली सहसवान प्रेषित करते हुए मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए ज्ञात रहे थाना कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासिनी महिला ने प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सहसवान को प्रार्थना पत्र प्रेषित करते हुए 3 नवंबर की मध्य रात्रि ग्राम के ही एक हेकढ किस्म के दबंग बदमाश पर पति की गैरमौजूदगी में मध्यरात्रि घर में घुसकर तमंचे के बल पर छेड़छाड़ करने के साथ ही मारपीट करने तथा दुष्कर्म करने के असफल प्रयासों की शिकायत करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की थी परंतु पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से ना लिए जाने तथा पीड़िता को नामजद आरोपी द्वारा निरंतर दी जा रही जान से मार देने की धमकी से परेशान पीड़िता ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होने वाले समाधान दिवस में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र देते हुए जान माल की सुरक्षा का बंदोबस्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।


पीड़िता ने तहसील समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र पर व्यथा सुनाते हुए बताया की उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है गरीब एवं सीधी महिला है 3 नवंबर की मध्य रात्रि 11:30 बजे के लगभग वह अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी सभी प्रार्थी के घर में ग्राम काही वसीम पुत्र मुबारक अली निवासी ग्राम तमंचा लहराता हुआ घर में घुस आया तथा तमंचे की नोक पर छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो उसने लात घूसो से मारपीट प्रारंभ कर दी आरोपी की करतूतों को भांपते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर आरोपी मामले की जानकारी सार्वजनिक ना करने तथा सार्वजनिक करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने 4 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सहसवान को भी प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार की थी परंतु प्रभारी निरीक्षक ने उसके प्रार्थना पत्र को रद्दी की टोकरी में डाल दिया न्याय की उम्मीद ना मिलने पर उसने समाधान दिवस में न्याय के लिए गुहार की है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!