गुरूजनों ने जो माले पहनायें हैं, वे माले के रूप में नहीं बल्कि मैं उन्हें आप सब के आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करता हूँ।उपेन्द्र सिंह रावत
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: आप सभी गुरूजनों ने जो माले पहनायें हैं, वे माले के रूप में नहीं बल्कि मैं उन्हें आप सब के आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करता हूँ। आप सभी का आशीर्वाद मेरे साथ ही साथ इन युवाओं को मिले, हमारे जनपद के इन नौजवानों को मिले जिससे वे अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्य करके प्रदेश में, देश में अपना नाम रोशन करें। माता पिता बहुत कुछ सिखाते हैं, आगे बढ़ाते हैं लेकिन व्यक्ति विशेष व्यक्ति तब बनता है, जब गुरु के पास जाकर विद्यार्जन करता है, शिक्षा ग्रहण करता है।” उक्त उद्गार बाराबंकी के मा० सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा 70 वें जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता समारोह के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। जिला विद्यालय निरीक्षक ओ०पी० त्रिपाठी द्वारा बुके भेंट कर मा० मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। बैज अलंकरण व कैप पहनाने के उपरान्त कार्यक्रम का प्रारम्भ मा० मुख्य अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण के साथ हुआ। सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, लखपेड़ाबाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना तथा राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी की बालिकाओं द्वारा सभी अतिथियों, गुरूजनों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जमीलुर्रहमान कि०ग०इं०का० की छात्राओं ने देश गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे जनपद से आये हुए प्रधानाचार्यों शिक्षकों ने तालियाँ बजाकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर समारोह आयोजक राधेश्याम, प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी द्वारा कार्यक्रम के संक्षिप्त परिचय के साथ अतिथिगण का स्वागत किया गया।
खेल की परम्परानुसार मा0 मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तदुपरान्त प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा करते हुए शान्ति के प्रतीक कबूतर तथा तिरंगे गुब्बारें आसमान में छोड़े गये । तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 64 विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक ओ०पी० त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र तथा प्रधानाचार्य राधेश्याम द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उक्त अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी (मा०) संतोष मौर्य, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, शिक्षक महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय, सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षिका श्रीमती नीता अवस्थी, राजकीय इं०का० बेलहरा के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद, राजकीय बालिका इं०का० बाराबंकी की प्रधानाचार्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ० पूनम सिंह, मो० एहरार, श्रीमती इकबाल फातिमा, गुरूदयाल, सुधांशु चतुर्वेदी, सोनिका मिश्रा, दिनेश पाण्डेय, नन्हें सिंह, रेडकास के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप सांरग, रत्नेश कुमार, कीड़ा सचिव अनन्त कुमार अस्थाना, शिक्षिका श्रीमती अंजूरानी, तौहीद हसन खॉ, भूपेन्द्र सिंह, परशुराम, अरविन्द प्रकाश त्रिपाठी एवं श्रीमती शैलजा आदि उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

